scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएमवी फोटोवोल्टिक पावर का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा, ल्य दायरा 206-217 रुपये प्रति शेयर

एमवी फोटोवोल्टिक पावर का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा, ल्य दायरा 206-217 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल एवं सौर सेल बनाने वाली कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड ने अपने 2,900 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 206-217 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसका आईपीओ 11 नवंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 13 नवंबर का संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 10 नवंबर को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ 2,143.86 करोड़ रुपये के नए शेयर और 756.14 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

नए निर्गम से प्राप्त 1,621 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का उपयोग कंपनी और इसकी प्रमुख अनुषंगी कंपनी द्वारा लिए गए ऋणों एवं ब्याज के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान तथा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

एमवी फोटोवोल्टेइक पावर का शेयर 18 नवंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments