scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर कामकाज के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

कमजोर कामकाज के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) विदेशी बाजारों के बंद होने के बीच सुस्त कामकाज की वजह से स्थानीय बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में मामूली गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर मांग होने के बावजूद विदेशी तेलों के दाम टूटने से मूंगफली तेल-तिलहन, बाजार की कारोबारी धारणा प्रभावित रहने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

कल रात शिकॉगो एक्सचेंज करीब दो प्रतिशत टूटा था। आज मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज के बंद होने से कामकाज ढीला था। सोमवार को ये बाजार खुलेंगे तो आगे के रुख का पता लगेगा।

सूत्रों ने कहा कि आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर सोयाबीन डीगम तेल की बिकवाली जारी रखने के बीच सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट देखी गई। इस गिरावट का असर बाकी तेल-तिलहनों पर भी हुआ और उन तेलों के भाव नरमी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, सोयाबीन तिलहन का नया बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू हो गया है लेकिन सोयाबीन का हाजिर दाम, पिछले अपेक्षाकृत कम एमएसपी से भी कम है। किसान अधिक नीचे दाम पर सोयाबीन तिलहन बेचने से कतरा रहे हैं। इन स्थितियों के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम में स्थिरता बनी रही।

उन्होंने कहा कि मंहगा होने की वजह से सरसों की मांग प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन के दाम में भी गिरावट रही। विदेशों में पाम-पामोलीन का दाम ऊंचा लगाया जा रहा है और इस ऊंचे दाम पर मांग कमजोर रहने के साथ साथ मलेशिया एक्सचेंज बंद होने के बीच पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी गिरावट रही। गिरावट के आम रुख के बीच बिनौला तेल के दाम में भी गिरावट देखी गई।

सूत्रों ने कहा कि खाद्यतेल के सर्वाधिक खपत करने वाले देश में आयातकों को लागत से नीचे दाम पर खाद्यतेलों को बेचने को मजबूर होना पड़े और तेल मिलें नुकसान में चलें, यह एक विचित्र स्थिति को दर्शाता है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,975-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,255-2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,445-2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,445-2,580 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,425 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,450-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,150-4,250 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments