नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) मिडवेस्ट लिमिटेड का शेयर अपनी बाजार सूचीबद्धता के दिन शुक्रवार को अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 1065 रुपये के निर्गम मूल्य से 9.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,165.10 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 11.69 प्रतिशत बढ़कर 1,189.50 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि कारोबार के अंत में 7.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,141.10 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर यह शेयर 9.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,165 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 7.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,140.50 रुपये पर बंद हुआ।
इस तरह कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,126.31 करोड़ रुपये रहा।
मिडवेस्ट लिमिटेड के 451 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बोली के अंतिम दिन 87.89 गुना अभिदान मिला था। इसका मूल्य दायरा 1,014-1,065 रुपये प्रति शेयर था।
भाषा निहारिका निहारिका प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
