scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहिंदुस्तान जिंक का खनन से धातु उत्पादन अप्रैल-जून में 14 फीसदी बढ़ा

हिंदुस्तान जिंक का खनन से धातु उत्पादन अप्रैल-जून में 14 फीसदी बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक का 2022-23 की पहली तिमाही में खनन से धातु उत्पादन 14 फीसदी बढ़कर 2,52,000 टन हो गया।

हिंदुस्तान जिंक ने एक बयान में कहा कि खनन से धातु उत्पादन बढ़ने के पीछे वजह सिंदेसर खुर्द, रामपुरा अगुचा और कायद खानों में अयस्क का अधिक उत्पादन है।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में खनन धातु उत्पादन 2,21,000 टन था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिष्कृत धातु उत्पादन 260,000 टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दस फीसदी अधिक है।

भाषा

मानसी पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments