scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमर्सिडीज बेंज भारत में एक साल में पेश कर सकती है चार इलेक्ट्रिक वाहन

मर्सिडीज बेंज भारत में एक साल में पेश कर सकती है चार इलेक्ट्रिक वाहन

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज भारत में अगले 8-12 महीने में चार नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख (ओवरसीज) मैथायस लुएर्स ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी को उम्मीद है कि 2027 तक भारत में अपनी कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 25 प्रतिशत रहेगा।

लुएर्स ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हम भारतीय बाजार में हमारे ईक्यूएस और ईक्यूबी जैसे मॉडलों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को मिल रही प्रतिक्रियाओं से बहुत खुश हैं। हम चार और वाहन पेश करने जा रहे हैं।”

कंपनी भारतीय बाजार में इस समय चार ईवी मॉडलों- ईक्यूएस, ईक्यूबी, ईक्यूसी और ईक्यूएस एएमजी की बिक्री कर रही है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments