नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट अपनी मोहाली स्थित इकाई का विस्तार करने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि 170 बिस्तरों वाली नई इमारत का निर्माण आज आधिकारिक रूप से शुरू हो गया।
बयान में कहा गया कि इस परियोजना के 2024 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने पर अस्पताल में बिस्तरों (बेड) की क्षमता मौजूदा के 231 से बढ़कर 400 हो जाएगी।
मैक्स हेल्थकेयर ने कहा, “लगभग 400 करोड़ रुपये के निवेश से हो रहे इस विस्तार से उसे न सिर्फ पंजाब में चिकित्सा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी बल्कि इससे चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय क्षेत्र में रोजगार भी सृजित होंगे।”
भाषा अनुराग अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
