scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण 1.23 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण 1.23 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 1,23,724.19 करोड़ रुपये का उछाल आया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक लाभ हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 720.56 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़ा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 45,266.12 करोड़ रुपये बढ़कर 21,54,978.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक ने 30,414.89 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 9,22,461.77 करोड़ रुपये पहुंच गया।

हालांकि, टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 10,745.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,75,914.62 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 6,183.25 करोड़ रुपये घटा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments