मुंबई, 24 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती पर एक मिशन शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां राजभवन में प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल खुद प्राकृतिक खेती में विशेषज्ञता रखते हैं।
इसके पहले राज्यपाल ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों को प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के बीच के अंतर से अवगत कराया। संबोधित किया।
उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से राज्य भर में प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की अपील भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, उपसभापति डॉ. नीलम गोरे, मंत्री, विधायक और मुख्य सचिव राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि कपास और सोयाबीन के लिए खरीद केंद्र 30 अक्टूबर से चालू हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसानों से अपील करता हूं कि वे अपनी उपज व्यापारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम कीमत पर न बेचें।’’
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
