scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएम3एम इंडिया गुरुग्राम में 150 एकड़ की टाउनशिप बनाने के लिए 7,200 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

एम3एम इंडिया गुरुग्राम में 150 एकड़ की टाउनशिप बनाने के लिए 7,200 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में 150 एकड़ में फैली एकीकृत टाउनशिप विकसित करने के लिए 7,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने 150 एकड़ में फैली टाउनशिप परियोजना ‘गुड़गांव इंटरनेशनल सिटी’ (जीआईसी) शुरू की है।

एम3एम ने कहा, ‘‘ कंपनी इसके विकास में करीब 7,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे लगभग 12,000 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।’’

द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर स्थित आगामी परियोजना में डेटा सेंटर, इनोवेशन पार्क, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) हब, रिटेल एवेन्यू और प्रीमियम आवासीय क्षेत्र होंगे। परियोजना का पहला चरण 50 एकड़ में फैला है जिसे रेरा से मंजूरी मिल गई है। इसमें जिसमें 300 भूखंड शामिल होंगे।

एम3एम इंडिया ने गुरुग्राम में ‘ट्रंप टॉवर’ परियोजना भी विकसित की है। भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments