scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स ने इंदौर में क्षेत्रीय रेफरेंस प्रयोगशाला खोली

ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स ने इंदौर में क्षेत्रीय रेफरेंस प्रयोगशाला खोली

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 दिसंबर (भाषा) दवा निर्माता ल्यूपिन की इकाई ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स ने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में अपनी क्षेत्रीय रेफरेंस प्रयोगशाला खोलने की बुधवार को घोषणा की। ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवींद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि यह देश में कंपनी की 23वीं प्रयोगशाला है।

उन्होंने बताया,‘‘इंदौर और भोपाल में इसके 32 नमूना संग्रह केंद्र हैं।’’ कंपनी की योजना मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर विस्तार के बाद एक साल के अंदर इसकी संख्या 100 के पार पहुंचाने की है।’’

कुमार ने बताया कि कंपनी अगले महीने हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और विजयवाड़ा शहरों के जरिये दक्षिणी भारतीय बाजार में उतरेगी।

भाषा हर्ष अर्पणा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments