scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतलोढ़ा डेवलपर्स चौथी तिमाही में निर्माण पर 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी

लोढ़ा डेवलपर्स चौथी तिमाही में निर्माण पर 1,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) देश की रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में एक लोढ़ा डेवलपर्स चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में निर्माण गतिविधियों पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने कहा है कि कारोबार के विस्तार के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में वह लगभग 13,000 करोड़ रुपये के अनुमानित बिक्री मूल्य वाली 12 आवासीय परियोजनाएं पेश करेगी।

निवेशक द्वारा दी गई प्रस्तुति के अनुसार, लोढ़ा डेवलपर्स ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान निर्माण पर 2,930 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

लोढ़ा डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने विश्लेषकों को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी- मार्च तिमाही में निर्माण खर्च लगभग 1,200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में 12 परियोजनाएं पेश करेगी, जिनमें कुल 70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इस 70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र से लगभग 12,820 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

रियल एस्टेट कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 20 परियोजनाओं में 97 लाख वर्ग फुट क्षेत्र पेश किया, जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता 22,880 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में लोढ़ा डेवलपर्स ने 20 परियोजनाओं में कुल 97 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बिक्री के लिए पेश किया, जिसकी अनुमानित राजस्व क्षमता 22,880 करोड़ रुपये है।

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments