scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपंजाब के कठगढ़ में लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन

पंजाब के कठगढ़ में लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन

Text Size:

कठगढ़ (पंजाब), 19 मार्च (भाषा) पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बृहस्पतिवार को यहां कठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन किया और कहा कि यह कांडी क्षेत्र की सूखी और वर्षा-आधारित ज़मीनों की सिंचाई सुनिश्चित करेगी।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि यह परियोजना 33 गांवों में लगभग 11,500 एकड़ ज़मीन को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘कठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना उन क्षेत्रों तक सिंचाई पहुंचाने में एक मील का पत्थर साबित होगी जो कांडी नहर और बिस्त दोआब प्रणालियों के माध्यम से ऊंचाई संबंधी चुनौतियों के कारण वंचित रह गए थे। यह परियोजना भूजल पर निर्भरता को काफी कम करेगी और इस क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए किसी भी ज़मीन के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ी, क्योंकि पंप हाउस के निर्माण के लिए विभाग के पास पहले से उपलब्ध ज़मीन का ही उपयोग किया गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments