scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत घटकर 3,253 करोड़ रुपये

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत घटकर 3,253 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को बताया कि 30 सितंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकल लाभ तीन प्रतिशत घटकर 3,253 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र के इस बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 3,344 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 16,239 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 15,900 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने तिमाही के दौरान 13,649 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 13,216 करोड़ रुपये था।

शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 7,020 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,311 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सालाना आधार पर 4.91 प्रतिशत से घटकर 4.54 प्रतिशत रह गया।

सितंबर 2025 के अंत में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 1.39 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 1.49 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए सालाना आधार पर 0.43 प्रतिशत से घटकर 0.32 प्रतिशत रह गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments