scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतखरीफ धान की बुवाई अब तक 1.35 प्रतिशत बढ़कर 441.58 लाख हेक्टेयर, तिलहन का रकबा घटा

खरीफ धान की बुवाई अब तक 1.35 प्रतिशत बढ़कर 441.58 लाख हेक्टेयर, तिलहन का रकबा घटा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) बेहतर मानसूनी बारिश के कारण इस खरीफ सत्र में अब तक धान की बुवाई का रकबा 1.35 प्रतिशत बढ़कर 441.58 लाख हेक्टेयर हो गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खरीफ (गर्मी में बोई जाने वाली फसल) सत्र की मुख्य फसल धान की बुवाई पिछले साल इसी अवधि में 435.68 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी।

कृषि विभाग ने तीन अक्टूबर, 2025 तक खरीफ फसलों के तहत रकबे की जानकारी दी है।

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई रकबा तीन अक्टूबर तक बढ़कर 1,121.46 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले 1,114.95 लाख हेक्टेयर था।

दलहन का रकबा 119.04 लाख हेक्टेयर से मामूली बढ़कर 120.41 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि मोटे अनाजों का बुवाई क्षेत्र 183.54 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 194.67 लाख हेक्टेयर हो गया।

गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहनों का रकबा 200.75 लाख हेक्टेयर से घटकर 190.13 लाख हेक्टेयर हो गया।

कपास का रकबा 112.97 लाख हेक्टेयर से घटकर 110.63 लाख हेक्टेयर रह गया।

गन्ने की बुवाई थोड़ी बढ़कर 59.07 लाख हेक्टेयर हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 57.22 लाख हेक्टेयर थी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments