scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकेईसी इंटरनेशनल को भारत, विदेशों में 1,020 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

केईसी इंटरनेशनल को भारत, विदेशों में 1,020 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) केईसी इंटरनेशनल ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए कार्य ऑर्डर हासिल किए हैं।

कंपनी ने बताया कि इन सफलताओं के साथ चालू वित्त वर्ष में कंपनी का कुल ऑर्डर प्रवाह 20,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा कि ये ऑर्डर निर्माण, परिवहन, पारेषण और वितरण तथा केबल और कंडक्टर जैसे विभिन्न व्यवसायों में मिले हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ विमल केजरीवाल ने परियोजनाओं का विवरण साझा करते हुए कहा, ”हमारे निर्माण व्यवसाय ने मध्य भारत में एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के ऑर्डर के साथ अस्पताल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत की है।” परिवहन व्यवसाय में एक निजी कंपनी से रेलवे साइडिंग का ऑर्डर मिला है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की सहायक इकाई एसएई टावर्स ने अमेरिका में टावर आपूर्ति के ऑर्डर हासिल किए हैं, जो उत्तरी अमेरिका के पारेषण और वितरण बाजार में निरंतर गति को दर्शाता है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments