scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजुबिलेंट फूडवर्क्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़कर 73 करोड़ हुआ

जुबिलेंट फूडवर्क्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़कर 73 करोड़ हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल), जो ‘फास्ट-फूड श्रृंखला’ डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स का परिचालन करती है, का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 68.56 प्रतिशत बढ़कर 72.88 करोड़ रुपये हो गया।

जुबिलेंट भरतिया समूह के हिस्से जेएफएल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 43.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 13.3 प्रतिशत बढ़कर 2,437.21 करोड़ रुपये हो गया।

जेएफएल ने कहा, ‘‘कंपनी की राजस्व वृद्धि दोहरे अंक में है, परिचालन क्षमता में सुधार से मार्जिन में मजबूत बढ़ोतरी हुई है, और बाजार में स्टोर का तेजी से विस्तार हुआ है।’’

दिसंबर तिमाही में कुल खर्च 10.37 प्रतिशत बढ़कर 2,306.84 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय, जिसमें अन्य आय शामिल है, 13.23 प्रतिशत बढ़कर 2,455.07 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments