scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजेएमसी प्रोजेक्ट्स को 1,524 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले

जेएमसी प्रोजेक्ट्स को 1,524 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) जेएमसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (जेएमसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसे निर्माण एवं जल क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं के लिए 1,524 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं।

ऊर्जा एवं अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी कल्पतरु पॉवर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) की अनुषंगी जेएमसी ने एक बयान में बताया कि एशिया में 1,012 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत हवाईअड्डा विकास से जुड़ी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण परियोजना भी इन ऑर्डर में शामिल है।

इसके अलावा, 370 करोड; रुपये की जल परियोजनाएं और 142 करोड़ रुपये की इमारत एवं कारखाना परियोजनाएं भी शामिल हैं।

जेएमसी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक एसके त्रिपाठी ने कहा, ‘‘नए ऑर्डर मिलने की हमें खुशी है। इससे हमारी ऑर्डर बुक और मजबूत होगी।’’

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments