नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) जेके पेपर का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में दो गुना से भी अधिक बढ़कर 333.54 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से अधिक बिक्री के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।
जेके पेपर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 151.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 60.51 प्रतिशत बढ़कर 1,643.06 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले साल की समान अवधि में 1,023.62 करोड़ रुपये थी।
जेके पेपर का कुल खर्च दिसंबर तिमाही में 46.63 प्रतिशत बढ़कर 1,241.13 करोड़ रुपये रहा।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
