scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजियो पेमेंट्स बैंक ने ‘सेविंग प्रो’ योजना पेश की, 6.5 पतिशत तक मिलेगा ब्याज

जियो पेमेंट्स बैंक ने ‘सेविंग प्रो’ योजना पेश की, 6.5 पतिशत तक मिलेगा ब्याज

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (जेएफएसएल) की अनुषंगी कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को ‘सेविंग्स प्रो’ योजना पेश की। इससे ग्राहक अपने बैंक खाते में निष्क्रिय पड़ी अधिशेष राशि से 6.5 प्रतिशत तक का ब्याज अर्जित कर सकेंगे।

जेएफएसएल ने एक बयान में कहा कि कुछ ही क्लिक के साथ, कोई भी जियो पेमेंट्स बैंक खाताधारक ‘सेविंग्स प्रो’ खाते में ‘अपग्रेड’ कर सकता है।

ग्राहकों को अपनी पसंद की एक सीमा निर्धारित करनी होगी। यह शुरुआती चरण के दौरान 5,000 रुपये से शुरू होगी और उनके खाते में इस सीमा से अधिक की कोई भी अधिशेष राशि स्वत: चुनिंदा ओवरनाइट यानी बहुत कम अवधि के लिए म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश कर दी जाएगी, जिनमें जोखिम कम होता है।

ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से प्रतिदिन 1,50,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार भुनाया जा सकता है।

ग्राहकों के पास अपने निवेश का 90 प्रतिशत तक तुरंत भुनाने की सुविधा है। इसमें अधिकतम तत्काल भुनाने की सीमा 50,000 रुपये है और इससे अधिक राशि को एक-दो कार्यदिवस के भीतर भुनाया जा सकता है।

जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments