scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबेंगलुरु मेट्रो परियोजना के लिए 10,248 करोड़ येन का कर्ज देगी जेआईसीए

बेंगलुरु मेट्रो परियोजना के लिए 10,248 करोड़ येन का कर्ज देगी जेआईसीए

Text Size:

बेंगलुरु, 24 मार्च (भाषा) जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) ने मंगलवार को केंद्र सरकार के साथ एक ऋण समझौता किया है, जिसके तहत बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना की तीसरे चरण के लिए 10,248 करोड़ जापानी येन की आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) कर्ज दिया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव आलोक तिवारी और जेआईसीए के भारतीय कार्यालय के मुख्य प्रतिनिधि ताकेउची ताकुरो के बीच नयी दिल्ली में इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

जेआईसीए के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य कर्नाटक के बेंगलुरु महानगर क्षेत्र में बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के लिए परिवहन प्रणाली का विस्तार करना है।

एक बयान में कहा गया कि इस पहल से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने, शहरी पर्यावरण में सुधार होने और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण होने वाली यातायात भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करके जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलेगी।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments