नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) जापान भारत में दो परियोजनाओं के लिए 2,288 करोड़ रुपये का ऋण देगा। इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना और मेघालय में एक सुपर स्पेशलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र में होगा।
सोमवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि जापान ने महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना के लिए 30 अरब जापानी येन यानी लगभग 1,728 करोड़ रुपये का कर्ज देने पर सहमति जताई है।
इसके अलावा मिजोरम में सुपर स्पेशलिटी कैंसर एवं अनुसंधान केंद्र बनाने के लिए भी जापान ने 9.918 अरब जापानी येन यानी लगभग 560 करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत किया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना का लक्ष्य मुंबई को नवी मुंबई से जोड़कर मुंबई महानगरीय क्षेत्र में संपर्क में सुधार लाना है। भारत और जापान में 1958 से ही द्विपक्षीय विकास सहयोग का लंबा और सार्थक इतिहास रहा है।
भाषा अनुराग प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
