scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजागरण प्रकाशन का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत घटकर 55.16 करोड़ रुपये

जागरण प्रकाशन का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत घटकर 55.16 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) हिंदी दैनिक अखबार दैनिक जागरण की प्रकाशक कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.16 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की

तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 62.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में जागरण प्रकाशन लिमिटेड की परिचालन आय 7.7 प्रतिशत घटकर 476.71 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 516.50 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में जेपीएल का कुल खर्च 5.32 प्रतिशत घटकर 431.28 करोड़ रुपये रह गया।

तीसरी तिमाही में जेपीएल की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल) 6.16 प्रतिशत घटकर 504.50 करोड़ रुपये रही।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments