नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) पर्यटन मंत्रालय के तहत आने वाला सार्वजनिक उपक्रम, भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 60.73 करोड़ रुपये रहा।
आईटीडीसी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के परिणामों की घोषणा की।
कंपनी के एक बयान के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2022 के दौरान कारोबार 123.13 करोड़ रुपये रहा, जो वित्तवर्ष 2023 में अब तक का सबसे अधिक है। इसके अलावा 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान संचयी कारोबार 318.50 करोड़ रुपये रहा।
बयान के अनुसार 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीनों में कर पूर्व लाभ 60.73 करोड़ रुपये रहा।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
