scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइसुजु मोटर्स इंडिया ने ताकेशी हिरानो को उप प्रबंध निदेशक किया नियुक्त

इसुजु मोटर्स इंडिया ने ताकेशी हिरानो को उप प्रबंध निदेशक किया नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) इसुजु मोटर्स इंडिया ने ताकेशी हिरानो को कंपनी का उप प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की।

जापान की इसुजु मोटर्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी ने बताया कि हिरानो, तोरू किशिमोतो का स्थान लेंगे। किशिमोतो अब मूल कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी के अनुसार हिरानो के पास वैश्विक बाजारों में वितरण एवं विपणन के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इसुजु के लिए विभिन्न भूमिकाओं में काम करते हुए अलग-अलग बाजारों में संचालन का नेतृत्व किया है।

उन्होंने मित्सुबिशी कॉरपोरेशन और इसुजु मोटर्स में भी कई पदों पर काम किया है।

कंपनी ने कहा कि हिरानो, भारतीय बाजार से भी अच्छी तरह परिचित हैं। इससे पहले वे इसुजु मोटर्स इंडिया में बिक्री एवं विपणन के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं जहां उन्होंने भारत में कंपनी की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments