नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड (आईआरबी) का टोल राजस्व जनवरी, 2023 में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 374.81 करोड़ रुपये हो गया।
आईआरबी ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी। आईआरबी का टोल संग्रह जनवरी, 2022 में 276.44 करोड़ रुपये रहा था।
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वीरेंद्र डी म्हैस्कर ने कहा, ‘‘हमारी सभी परियोजनाओं की टोल आय में लगातार मजबूत वृद्धि देश की महामारी के बाद की आर्थिक स्थिरता का प्रमाण है।’’
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स देश की राजमार्ग क्षेत्र की प्रमुख एकीकृत बुनियादी ढांचा कंपनियों में से है।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
