scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशअर्थजगतउदयशिवकुमार इन्फ्रा का आईपीओ 20 मार्च को आएगा

उदयशिवकुमार इन्फ्रा का आईपीओ 20 मार्च को आएगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) उदयशिवकुमार इन्फ्रा लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आवेदन के लिए 20 मार्च को खुलेगा।

कंपनी की शेयर बाजार नियामक सेबी के पास जमा विवरण पुस्तिका के अनुसार आईपीओ 20 मार्च को खुलेगा 23 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशक 17 मार्च को बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ के तहत 66 करोड़ रुपये का ताजा इक्विटी शेयर शामिल है।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये जुटायी गयी राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

उदयशिवकुमार इन्फ्रा सड़क निर्माण के क्षेत्र में है। यह कर्नाटक में सड़कों, पुल, नहरों और औद्योगिक क्षेत्र की निर्माण परियोजनाओं के साथ-साथ सरकारी विभाग में ठेके लेती है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments