scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईओयूएक्स की स्टार्टअप के लिए ब्लॉकचेन आधारित समाधान पेश करने की योजना

आईओयूएक्स की स्टार्टअप के लिए ब्लॉकचेन आधारित समाधान पेश करने की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) स्टार्टअप आईओयूएक्स ने मंगलवार को कहा कि वह स्टार्टअप कंपनियों को ब्लॉकचेन आधारित समाधान मुहैया करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा कि इस समाधान से स्टार्टअप को अनुपालन संबंधी मुद्दों से निपटने और कारोबारी सुगमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आईओयूएक्स के सह-संस्थापक विनीत के सचदेव ने बयान में कहा कि इस समय स्टार्टअप को नियामकों, बिचौलियों और अधिकारियों को अलग-अलग अपनी प्रस्तुति देनी पड़ती है। इससे अनुपालन संबंधी अधिक वक्त लगता है और बेवजह दोहराव का सामना भी करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉकचेन आधारित प्रक्रिया के जरिये कराधान, बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और अन्य नियामकों जैसे सभी संबंधित विभागों को नियामकीय अनुपालन दर्ज करने या वित्तीय सहायता देने के लिए उचित ई-केवाईसी और डिजिटल हस्ताक्षर के साथ दस्तावेजों को सत्यापित करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ये एजेंसियां ​​इस ढांचे के जरिये स्टार्टअप अनुपालन से संबंधित दस्तावेजों और डेटा तक पहुंच सकेंगी। इस तरह आसानी से प्रमाणीकरण या अनुमोदन हो सकेगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments