scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारी बिकवाली के दबाव में निवेशकों के 9.40 लाख करोड़ रुपये डूबे

भारी बिकवाली के दबाव में निवेशकों के 9.40 लाख करोड़ रुपये डूबे

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) बजट 2026-27 के दिन रविवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आने से निवेशकों के करीब 9.40 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

वायदा एवं विकल्प सौदों पर लगने वाले प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) को बढ़ाने की बजट घोषणा शेयर बाजार को रास नहीं आई और यह कुछ ही देर में 2,370.36 अंक यानी 2.88 प्रतिशत तक लुढ़क गया।

हालांकि, बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स थोड़े सुधार के साथ कारोबार के अंत में 1,546.84 अंक यानी 1.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ 80,722.94 अंक पर बंद हुआ।

इस बड़ी गिरावट के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 9,40,581.75 करोड़ रुपये घटकर 4,50,61,658.60 करोड़ रुपये (4.90 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 2,375 शेयरों में गिरावट का रुख रहा जबकि 1,759 शेयरों में तेजी रही और 175 अन्य अपरिवर्तित रहे।

इसके पहले एक फरवरी, 2020 को बजट के दिन सेंसेक्स में 987.96 अंक यानी 2.42 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments