scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.48 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

बाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.48 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों को 7.48 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,713.71 अंक यानी 2.79 प्रतिशत टूट चुका है।

इससे पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण से 7,48,887.04 करोड़ रुपये कम हो चुके हैं। इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अब 2,60,82,098.56 करोड़ रह गया है।

बृहस्पतिवार को बीएसई बसेंसेक्स 139.18 अंकों या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,605.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बुधवार को 927.74 या 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,744.98 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments