scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपहली तिमाही में सौदों में भारी गिरावट के बावजूद निवेश बैंकरों को मिले 26.15 करोड़ डॉलर

पहली तिमाही में सौदों में भारी गिरावट के बावजूद निवेश बैंकरों को मिले 26.15 करोड़ डॉलर

Text Size:

मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) निवेश बैंकरों ने पहली तिमाही में सौदों में भारी गिरावट के बावजूद सौदा शुल्क के रूप में दो प्रतिशत वृद्धि के साथ 26.15 करोड़ डॉलर हासिल किए। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि सौदों में लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट हुई है।

एलएसईजी व्यापारिक इकाई और वित्तीय बाजारों तथा अवसंरचनाओं के आकड़े देने वाली कंपनी रीफिनिटिव ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक भू-राजनीतिक तनाव, आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान, बढ़ती ब्याज दरों और वैश्विक मंदी की आशंका के कारण धारणा कमजोर बनी हुई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि इक्विटी पूंजी बाजार (ईसीएम) अंडरराइटिंग शुल्क 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ पांच करोड़ डॉलर हो गया है, जबकि ऋण पूंजी बाजार अंडरराइटिंग शुल्क 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7.14 करोड़ डॉलर रहा।

सिंडिकेट ऋण शुल्क सालाना आधार पर 86 प्रतिशत बढ़कर 2023 की पहली तिमाही में 5.96 करोड़ डॉलर हो गया। हालांकि, पूर्ण एमएंडए परामर्श शुल्क सालाना आधार पर 35 प्रतिशत गिरावट के साथ 8.05 करोड़ डॉलर रह गया।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments