नयी दि्ल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.2 प्रतिशत बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को जुलाई-सितंबर, 2025 तिमाही के इन वित्तीय नतीजों की सूचना दी।
कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 6,506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में इन्फोसिस की परिचालन आय 8,6 प्रतिशत बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में उसकी परिचालन आय 40,986 करोड़ रुपये थी।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
