scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइन्फो एज ने सीएफओ ठक्कर को विदाई दी; संस्थापक बिखचंदानी ने उनके काम की सराहना की

इन्फो एज ने सीएफओ ठक्कर को विदाई दी; संस्थापक बिखचंदानी ने उनके काम की सराहना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) नौकरी डॉट कॉम जैसे प्रसिद्ध वेब मंच के स्वामित्व वाली इन्फो एज ने अपने मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और निदेशक मंडल के सदस्य चिंतन ठक्कर के कंपनी से अलग होने की बुधवार को जानकारी दी।

इन्फो एज ने 19 अगस्त को कहा थाकि सीएफओ ने इस्तीफा देने और ‘‘ एक अलग रास्ते पर जाने और नए अवसरों की तलाश करने’’ का निर्णय लिया है।

इन्फो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की घोषणा की और उनके कामकाज की सराहना की।

बिखचंदानी ने कहा कि ठक्कर ने अपने 12 साल के कार्यकाल के दौरान वित्त, कानूनी, कर, सौदे की संरचना एवं व्यापक व्यावसायिक मामलों में ‘‘ प्रमुख सलाहकार, समर्थक एवं समस्या समाधानकर्ता’’ रहे हैं।

उन्होंने ठक्कर को इन्फो एज को मुश्किलों से बचाने और मजबूत अनुपालन एवं नियंत्रण प्रणाली बनाए रखने में मदद करने का श्रेय भी दिया।

शर्तों के अनुसार वह 19 नवंबर को अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे। ठक्कर आईएएन ग्रुप में शामिल होंगे।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments