scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटिकाऊ स्टार्टअप के लिए उद्योग संपर्क, निजी क्षेत्र की भागीदारी अनिवार्य: जितेंद्र सिंह

टिकाऊ स्टार्टअप के लिए उद्योग संपर्क, निजी क्षेत्र की भागीदारी अनिवार्य: जितेंद्र सिंह

Text Size:

जम्मू, 21 सितंबर (भाषा) भारत के टिकाऊ स्टार्टअप और आर्थिक वृद्धि के लिए उद्योग संपर्क और निजी क्षेत्र की भागीदारी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने यहां ‘लीड इम्पैक्ट कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने और भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप आजीविका के एक आकर्षक और स्थायी स्रोत के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने कहा, ”1.70 लाख स्टार्टअप के साथ, भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इनमें से लगभग 60,000 स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित हैं, जो सफल कृषि उद्यमी बन गई हैं।”

मंत्री ने प्रासंगिक क्षेत्रों में उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने आने वाले वर्षों में प्रासंगिक विषयों पर शोध की वकालत करते हुए कहा कि अगली क्रांति जैव-चालित होगी।

उन्होंने कहा कि दुनिया आने वाले समय में भारत से नेतृत्व की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रही है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments