scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदवा इकाइयों के ऑर्डर बढ़ने से इंदौर एसईजेड के निर्यात में 32 प्रतिशत का उछाल

दवा इकाइयों के ऑर्डर बढ़ने से इंदौर एसईजेड के निर्यात में 32 प्रतिशत का उछाल

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 नवंबर (भाषा) मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीनों के दौरान दवा इकाइयों के ऑर्डर बढ़ने से इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) का निर्यात 32 प्रतिशत की छलांग के साथ 8,127.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग उत्पादों के कारखानों वाले इंदौर एसईजेड से जारी वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक 8,127.67 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में इस विशेष आर्थिक क्षेत्र के जरिये अप्रैल से अक्टूबर तक 6,157.11 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इंदौर एसईजेड से होने वाले निर्यात में करीब 70 प्रतिशत भागीदारी दवाओं की रहती है और अमेरिका इन दवाओं के शीर्ष आयातकों में शुमार है।’’

उन्होंने बताया कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 572 हेक्टेयर में फैले इंदौर एसईजेड में दवा, पैकेजिंग सामग्री, इंजीनियरिंग, वस्त्र निर्माण और खाद्य प्रसंस्करण समेत अलग-अलग क्षेत्रों के 59 संयंत्र चल रहे हैं। इनमें से 22 इकाइयां अकेले दवा क्षेत्र की हैं।

भाषा हर्ष खारी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments