scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत का ऑनलाइन घरेलू सेवा बाजार 2029-30 तक 88 अरब रुपये का होगा: रिपोर्ट

भारत का ऑनलाइन घरेलू सेवा बाजार 2029-30 तक 88 अरब रुपये का होगा: रिपोर्ट

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) भारत का ऑनलाइन घरेलू सेवा बाजार 18-22 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़कर वित्त वर्ष 2029-30 तक 85-88 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि इस बाजार को सुविधा, विश्वसनीयता और गति की बढ़ती शहरी मांग से समर्थन मिल रहा है।

परामर्श फर्म रेडसीर ने कहा कि ‘क्विक कॉमर्स’ को व्यापक रूप से अपनाने के बाद, ‘तत्काल घरेलू सेवा’ भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में अगले क्षेत्र के रूप में उभर रही है। समय की कमी से जूझ रहे शहरी उपभोक्ताओं के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

भारत का समग्र घरेलू सेवा बाजार वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 5,100-5,210 अरब रुपये था। अभी भी इस क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र का प्रभुत्व है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘तत्काल घरेलू सेवा एक मांग आधारित घरेलू सहायता प्रणाली की तरह काम करती है, जो असंगठित घरेलू सहायकों और सेवा मंचों के बीच की खाई को पाटती है।’’

इसमें आगे कहा गया कि भारत के घरेलू सेवा क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 तक ऑनलाइन खंड कुल कारोबार का एक प्रतिशत से भी कम था। हालांकि, अब ऑनलाइन खंड तेजी से बढ़ रहा है और इसके 18-22 प्रतिशत की अनुमानित वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2029-30 तक 88 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments