scorecardresearch
Saturday, 10 January, 2026
होमदेशअर्थजगतवाना क्षेत्र को 2022 की पहली छमाही में भारतीय चमड़े, जूतों का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ा

वाना क्षेत्र को 2022 की पहली छमाही में भारतीय चमड़े, जूतों का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

दुबई, 12 दिसंबर (भाषा) पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (डब्ल्यूएएनए) क्षेत्र में भारतीय जूते और चमड़े के निर्यात में वर्ष 2022 की पहली छमाही में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकारी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वैश्विक बाजारों में भारत सरकार के निर्यात प्रोत्साहन अभियान के हिस्से के रूप में सोमवार को दुबई में इंडिया फुटवियर एंड लेदर प्रोडक्ट्स शो-2022 का उद्घाटन करते हुए चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) के अध्यक्ष संजय लीखा ने कहा कि इस क्षेत्र में भारतीय निर्यात की विकास गति बढ़ने को तैयार है। विशेषरूप से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निर्यात बढ़ सकता है।

इंडिया फुटवियर एंड लेदर प्रोडक्ट्स शो 2022, 13-14 दिसंबर तक आयोजित किया गया है।

सीएलई के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में वाना को भारतीय जूते और चमड़े का निर्यात 18.04 करोड़ डॉलर रहा था, जबकि कुल वैश्विक निर्यात 487.27 करोड़ डॉलर का हुआ था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments