scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन बैंक ने हरियाणा सरकार के साथ समझौता किया

इंडियन बैंक ने हरियाणा सरकार के साथ समझौता किया

Text Size:

चेन्नई, दो जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने हरियाणा सरकार के साथ ई-यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम के जरिए उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन के वितरण के लिए एक समझौता किया है। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समझौते के अनुसार बैंक लाभार्थियों को ई-यूपीआई कूपन देगा।

बैंक ने यहां एक बयान में कहा कि कूपन को बिना किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के भुनाया जा सकता है, जिससे ग्राहक एक खास विक्रेता से मोबाइल फोन पा सकते हैं।

इस पहल के तहत बैंक द्वारा हरियाणा में मोबाइल फोन वितरण मेलों का आयोजन किया जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments