scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअब भारत के पास एशिया-प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व

अब भारत के पास एशिया-प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) भारत इस महीने से एशिया-प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) का नेतृत्व संभालने जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, डाक सेवा बोर्ड के पूर्व सदस्य (कार्मिक) विनय प्रकाश सिंह एपीपीयू के अगले महासचिव का पदभार संभालेंगे। वह चार वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। उन्हें गत अगस्त-सितंबर में बैंकॉक में संपन्न 13वें एपीपीयू सम्मेलन में महासचिव चुना गया था।

एपीपीयू एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 32 देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशेषीकृत इकाई यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की एक क्षेत्रीय इकाई है।

महासचिव के रूप में एपीपीयू का नेतृत्व संभालने जा रहे सिंह ने कहा कि वह एपीपीयू के महासचिव के रूप में सदस्य देशों के बीच डाक समन्वय को बेहतर करने पर ध्यान देंगे।

डाक विभाग के सचिव विनीत पांडेय ने कहा कि पहली बार कोई भारतीय डाक क्षेत्र में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि यह डाक विभाग के लिए भी एक सौभाग्य है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments