scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनवाचार को बढ़ावा देने के लिए इजराइली स्टार्टअप के साथ सहयोग पर विचार कर रहा भारत: गोयल

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इजराइली स्टार्टअप के साथ सहयोग पर विचार कर रहा भारत: गोयल

Text Size:

तेल अवीव, 21 नवंबर (भाषा) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और इजराइली स्टार्टअप साइबर सुरक्षा और चिकित्सकीय उपकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर नवाचार परिवेश को बढ़ावा दे सकते हैं।

गोयल ने बताया कि दोनों देशों के प्रस्तावित व्यापार समझौते का एक मुख्य केंद्र प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इजराइल के साथ सहयोग करके अपने स्टार्टअप को प्रोत्साहित कर सकते हैं, जिसे हम भारत की विशाल अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और उच्च गुणवत्ता वाले नवाचार के स्तर तक प्रतिस्पर्धी मूल्यों पर ले जाने की आकांक्षा रखते हैं।’

मंत्री तेल अवीव में अपने इजराइल के अर्थव्यवस्था मामलों और उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता करने आए हैं। गोयल 60 सदस्यों वाले व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हम इजराइल के साथ गहन सहयोग की ओर देख रहे हैं, जहां हर 1,000 लोगों पर एक स्टार्टअप है।’

गोयल ने कहा कि इजराइल ने कठिनाइयों को अवसर में बदला है और उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताएं तथा स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में विकसित आधुनिक प्रौधोगिकी नवोन्मेषी हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्रस्तावित व्यापार समझौते का एक मुख्य केंद्र प्रौद्योगिकी और शोध के क्षेत्र में सहयोग होगा।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments