scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, यूरोपीय संघ ने ब्रुसेल्स में व्यापार समझौते के लिए 14वें दौर की वार्ता पूरी की

भारत, यूरोपीय संघ ने ब्रुसेल्स में व्यापार समझौते के लिए 14वें दौर की वार्ता पूरी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 14वें दौर की वार्ता पूरी कर ली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पांच दिवसीय वार्ता छह अक्टूबर को शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों को दूर कर वार्ता को जल्द पूरा करना था।

वार्ता को गति देने के लिए इस दौर के अंतिम दिनों में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल भी भारतीय वार्ताकारों के साथ शामिल हुए।

अग्रवाल ने यात्रा के दौरान यूरोपीय आयोग के व्यापार महानिदेशक सबाइन वेयंड के साथ विचार-विमर्श किया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में उम्मीद जताई थी कि दोनों पक्ष जल्द ही इस समझौते पर हस्ताक्षर कर देंगे।

मंत्री के ब्रुसेल्स जाकर अपने यूरोपीय संघ समकक्ष मारोस सेफचोविक से मुलाकात करने और प्रगति की समीक्षा करने की भी संभावना है। दोनों पक्षों ने दिसंबर तक वार्ता पूरी करने का लक्ष्य रखा है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments