रांची, आठ फरवरी (भाषा) झारखंड में व्यापारियों के एक संगठन ने राज्य के नए कृषि विधेयक के खिलाफ 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
हड़ताल पर जाने का फैसला बुधवार को व्यापारियों की राज्य-स्तरीय बैठक में लिया गया। ये व्यापारी फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के बैनर तले इकट्ठा हुए थे।
व्यापारियों ने दिन में विरोध प्रदर्शन के तौर पर दुकानें बंद रखीं और नए कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के कानून बन जाने पर महंगाई बढ़ेगी और किसान प्रभावित होंगे।
व्यापारी संगठन के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा, “विरोध प्रदर्शन के तहत 15 फरवरी से राज्य में सभी 28 मंडी और 150 चावल मिलें बंद रहेंगी और कृषि उत्पादों का आयात भी बंद रहेगा।”
भाषा अनुराग प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
