scorecardresearch
सोमवार, 9 जून, 2025
होमदेशअर्थजगतसेंसेक्स के महत्वपूर्ण पड़ाव

सेंसेक्स के महत्वपूर्ण पड़ाव

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 274 अंक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 467.92 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक चला गया था।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की हाल के वर्षों में प्रमुख उपलब्धियां इस तरह रही हैं-

…चार जुलाई, 2023: सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 65,672.97 अंक तक गया।

…तीन जुलाई, 2023: सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा।

…30 जून, 2023 – सेंसेक्स 64,718.56 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

…28 जून, 2023 – सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 64,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।

…30 नवंबर, 2022 – पहली बार 63,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।

…19 अक्टूबर, 2021 – दिन के कारोबार के दौरान 62,000 अंक का आंकड़ा छुआ।

…14 अक्टूबर, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 61,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…24 सितंबर, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 60,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…16 सितंबर, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 59,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…तीन सितंबर, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 58,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…31 अगस्त, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 57,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…27 अगस्त, 2021 – कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…18 अगस्त, 2021 – कारोबार के दौरान पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…13 अगस्त, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 55,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…चार अगस्त, 2021 – कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 54,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…सात जुलाई, 2021 – पहली बार दिन की समाप्ति पर 53,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…22 जून, 2021- कारोबार के दौरान पहली बार 53,000 अंक के आंकड़े पर पहुंचा।

…15 फरवरी, 2021 – पहली बार 52,000 अंक के ऊपर आया।

…आठ फरवरी, 2021 – पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद।

…पांच फरवरी, 2021 – दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 51,000 अंक का आंकड़ा पार किया।

…तीन फरवरी, 2021 – पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद।

…21 जनवरी, 2021 – दिन के कारोबार में पहली बार 50,000 अंक पर पहुंचा।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments