scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकेरल की अर्थव्यवस्था में 2021-22 में भारी सुधार : आर्थिक समीक्षा

केरल की अर्थव्यवस्था में 2021-22 में भारी सुधार : आर्थिक समीक्षा

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, दो फरवरी (भाषा) केरल की अर्थव्यवस्था में 2021-22 में भारी सुधार हुआ। इस साल स्थिर कीमतों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ने 12.01 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की, जबकि वर्ष 2020-21 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद 8.43 प्रतिशत घटा था।

वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल द्वारा बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, 2012-13 के बाद यह सर्वोच्च वृद्धि है। इसमें ‘इन उपलब्धियों’ का श्रेय राज्य सरकार के प्रोत्साहन पैकेज और अन्य नीतियों को दिया।

समीक्षा में बताया गया, 2021-22 में जीएसडीपी के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक वृद्धि हुई।

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है, “कृषि और इससे संबद्ध गतिविधियों, उद्योगों और तृतीयक उद्योग में 2021-22 में 2020-21 की तुलना में क्रमश: 4.6 प्रतिशत, 3.8 प्रतिशत और 17.3 प्रतिशत वृद्धि हुई। यह बहुत अच्छा आंकड़ा है, विशेषकर ऐसी परिस्थितियों में जब पिछले साल नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी।”

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments