scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के मनोनीत सीईओ कैम्पबेल विल्सन को सुरक्षा मंजूरी दी

गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के मनोनीत सीईओ कैम्पबेल विल्सन को सुरक्षा मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दे दी है। इसके साथ उनके लिये एयरलाइन की बागडोर संभालने का रास्ता साफ हो गया है।

टाटा संस ने 12 मई को विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि गृह मंत्रालय ने विल्सन को सुरक्षा मंजूरी दे दी है।

इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

नागर विमानन नियमों के तहत एयरलाइन के मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति के लिये गृह मंत्रालय से मंजूरी जरूरी है।

विल्सन स्कॉट एयर की पूर्ण अनुषंगी सिंगापुर एयरलांइस के सीईओ रहे हैं। उन्होंने कनाडा, हांगकांग और जापान में एयरलाइन कंपनियों के साथ भी काम किया है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments