शिमला, 16 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2023-24 में 7.1 प्रतिशत बढ़कर 1,42,800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
राज्य की आर्थिक समीक्षा 2023-24 में यह जानकारी दी गई। इससे पहले 2022-23 में जीएसडीपी 1,33,372 करोड़ रुपये थी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सदन में आर्थिक समीक्षा पेश की। इसके मुताबिक मौजूदा कीमतों पर जीएसडीपी 2022-23 में 1,91,728 करोड़ रुपये के मुकाबले 2023-24 में 15,702 रुपये बढ़कर 2,07,430 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष में राज्य की अनुमानित जीएसडीपी वृद्धि 7.1 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष में यह 6.9 प्रतिशत थी।
अग्रिम अनुमानों के अनुसार स्थिर कीमतों पर प्राथमिक क्षेत्र से सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 2022-23 के 17,417 करोड़ रुपये के मुकाबले 2023-24 में 17,036 करोड़ रुपये रह सकता है।
द्वितीयक क्षेत्र का योगदान 58,039 करोड़ रुपये से 9.3 प्रतिशत बढ़ाकर 63,424 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
सुक्खू ने कहा कि सेवा क्षेत्र का जीवीए 2022-23 के 50,520 करोड़ रुपये से 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 54,253 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.