scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहिमाचल प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा, लेकिन कोई वित्तीय आपातकाल नहीं: विधानसभा अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा, लेकिन कोई वित्तीय आपातकाल नहीं: विधानसभा अध्यक्ष

Text Size:

शिमला, 21 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को कहा कि राज्य एक कठिन आर्थिक दौर से गुजर रहा है क्योंकि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद कर दिया गया है, लेकिन प्रदेश में कोई ‘वित्तीय आपातकाल’ जैसी स्थिति नहीं है।

विधानसभा में बजट पारित होने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल प्रदेश एक मुश्किल आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है, जिसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सभी विधायकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे जनता के हित में काम करें।

उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि राज्य आपातकालीन स्थिति में है। यह एक कठिन समय है और हम मिलकर इसका सामना करेंगे।”

उन्होंने नेताओं और नौकरशाहों के वेतन को आशिंक रूप से रोकने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले में निचले स्तर के कर्मचारियों के हितों की रक्षा की गई है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्य बजट को नए रास्ते पर एक नया कदम बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समावेशी विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments