scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएचएफई ने आंध्र में 30,000 करोड़ रुपये की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए समझौता किया

एचएफई ने आंध्र में 30,000 करोड़ रुपये की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए समझौता किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) हीरो फ्यूचर एनर्जीज (एचएफई) ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश सरकार के साथ चार गीगावाट कुल क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता किया।

ये परियोजनाएं अनंतपुर, कर्नूल और कडपा जिलों में होंगी और इनमें लगभग 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

हीरो फ्यूचर एनर्जीज के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीवत्सन अय्यर ने विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश सरकार-सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के तहत, एचएफई ने कहा कि वह दो चरणों में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाएं स्थापित करेगी, जिससे कुल मिलाकर 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

एचएफई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल मुंजाल ने कहा कि कंपनी राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में 15,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी, जिससे वर्तमान प्रस्तावित निवेश का कुल मूल्य 30,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments