scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहीरो मोटोकॉर्प एक जुलाई से दोपहिया वाहनों की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी

हीरो मोटोकॉर्प एक जुलाई से दोपहिया वाहनों की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प एक जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।

कंपनी ने लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति और जिंसों की कीमतों में उछाल के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय किया है।

हीरो ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा, ‘‘दोपहिया वाहनों की कीमतों में वृद्धि अलग-अलग मॉडल और बाजार की स्थिति के अनुसार तय की जायेगी।’’

कंपनी के अनुसार, जिंसों की कीमतों समेत लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से दूर या कम करने के लिए वाहनों की कीमतों में बदलाव आवश्यक हो गया है।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments