मुंबई, दो फरवरी (भाषा) आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.74 प्रतिशत बढ़कर 7,077.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एकल आधार पर, कंपनी का शुद्ध लाभ बीती तिमाही में बढ़कर 3,690.80 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 3,260.69 करोड़ रुपये का एकल लाभ कमाया था।
एचडीएफसी लिमिटेड वाइस चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) केकी मिस्त्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में बढ़ोतरी से कंपनी का लाभ कुछ कम रहा है।
कंपनी अपनी अनुषंगी एचडीएफसी बैंक के साथ विलय कर रही है।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की मूल शुद्ध ब्याज आय 13 प्रतिशत बढ़कर 4,840 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
