scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगुजरात खनिज विकास निगम को ओडिशा में दो कोयला ब्लॉक मिलें

गुजरात खनिज विकास निगम को ओडिशा में दो कोयला ब्लॉक मिलें

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी गुजरात खनिज विकास निगम (जीएमडीसी) हाल ही में संपन्न हुई वाणिज्यिक नीलामी में ओडिशा में दो कोयला खदानों के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी बनी है।

जीएमडीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने 54.8 करोड़ टन के कोयला भंडारण वाले बुरापहार खदान और 115.2 करोड़ टन के भंडारण वाले बैतरणी (पश्चिम) खदान के लिए बोलियां जीतीं है।

जीएमडीसी के प्रबंध निदेशक रूपवंत सिंह ने बयान में कहा, ”हम सुरक्षा और पर्यावरण के उच्चतम मानक सुनिश्चित करने के साथ इन खदानों को पूर्ण क्षमता तक विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments